10 नवंबर से फूड फेस्टिवल तीनों दिन दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक संग्रहालय के ट्राइबल हैबिटेट परिसर में चलेगा
भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (आईजीआरएमएस) में 10 नवंबर से ट्राइबल लिट्रेचर फेस्टिवल होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में एक ओर जहां देश के विभिन्न राज्यों की जनजातियों से जुड़े साहित्य पर चर्चा होगी, वहीं शहर के लोगों के लिए विशेष 'जायका फूड फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। यह फूड फेस्टिवल तीनों दिन दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक संग्रहालय के ट्राइबल हैबिटेट परिसर में चलेगा।
किस राज्य की कौन सी जनजाति का भोजन
- असम: करबी - बैंबू शूट, तिल, चावल पाउडर, केले का तना व फूल एवं विभिन्न सब्जियां परोसी जाएंगी।
- आंध्रप्रदेश: जतापु - भात, दाल, मिक्स सब्जी, रसम, सांभर, इमली से बना चावल।
- छत्तीसगढ़: मुरिया - कुत्था की दाल, चिकन करी, फिश करी, चावल एवं धनिया की चटनी।
- झारखंड: ओरांव - दुस्का, आलू-चना की सब्जी, मंडुआ व मक्के की रोटी, भाप में बना गुड़ पीठा, सूखा साग, फुटकल की चटनी, महुआ के लड्डू।
- मध्य प्रदेश: भिलाला - मक्के की रोटी, बैगन का भर्ता, उडद दाल, चटनी, गुड़।
- मणिपुर: कबुई - चिकन सूप, चिकन सलाद, हरी सब्जी, उबली सब्जी, मटर की दाल, पारंपरिक चावल की खीर।
- राजस्थान: भील - दालबाटी चूरमा, लड्डू, लपसी आदि।
- सिक्किम: लेपचा - मोमो, सूप, षा-फले, खुरी, सेल रोटी आदि।
- पश्चिम बंगाल: संथाल - लेटो चिकन, पुर पीठा, डोम्ब्रो, सोनम पीठा आदि।